Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

राजस्थान : इस पूर्व आईएएस के खिलाफ लुक आउट नोटिस, विदेश भागने की आशंका; 900 करोड़ के घोटाले में सामने आया था नाम

rk
3 months ago
राजस्थान : इस पूर्व आईएएस के खिलाफ लुक आउट नोटिस,  विदेश भागने की आशंका; 900 करोड़ के घोटाले में सामने आया था नाम

राजस्थान : इस पूर्व आईएएस के खिलाफ लुक आउट नोटिस,  विदेश भागने की आशंका; 900 करोड़ के घोटाले में सामने आया था नाम

जयपुर। पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। विदेश भागने का अंदेशा होने के चलते ये नोटिस जारी किया गया। पूर्व आईएएस का 900 करोड़ के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में नाम सामने आया था। एसीबी की टीम ने 17 फरवरी को उनके घर पर सर्च किया था। हालांकि वे नहीं मिले थे।

इधर, 17 फरवरी को एसीबी की ओर से पकड़े गए जलदाय विभाग के 9 अफसरों को आज कोर्ट में पेश किया। एसीबी कोर्ट ने सभी अफसरों को 3 दिन के रिमांड पर सौंपा है।

अब ACB घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम सभी आरोपियों को एक ही गाड़ी में कोर्ट लेकर पहुंची थी। ACB ने आरोपी अफसरों का 5 दिन का रिमांड मांगा था। हालांकि कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड दिया।

कोर्ट में पेश अफसर

चीफ इंजीनियर जयपुर शहर केडी गुप्ता
तत्कालीन मुख्य अभियन्ता पीएचईडी परियोजना जयपुर दिनेश गोयल
रिटायर्ड तकनीकी चीफ इंजीनियर जयपुर डीके गौड
तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सिविल पीएचईडी,जयपुर निरिल कुमार हाल चीफ इंजीनियर चूरू
तत्कालीन वित्तीय सलाहकार, जल जीवन मिशन, पीएचईडी जयपुर सुशील शर्मा
अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर (तत्कालीन सचिव आरडब्लयूएसएसएमची) शुभांशु दीक्षित
रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी क्षेत्र प्रथम, जयपुर अरुण श्रीवास्तव
रिटायर्ड अधीक्षण अभियन्ता, पीएचईडी पीआईयू-द्वितीय, डीडवाना महेन्द्र प्रकाश सोनी (एमपी सोनी)
तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, पीएचईडी, शाहपुरा जयपुर हाल निलंबित विशाल सक्सेना

ACB ने फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर थी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, ACB ने 17 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई थी। जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: