Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस ट्रेन का करेंगे लोकार्पण

Bansal
3 months ago
इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस ट्रेन का करेंगे लोकार्पण

इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इस ट्रेन का करेंगे लोकार्पण 

बीकानेर। इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को बीकानेर दौरे पर आएंगे। वे बीकानेर से साबरमती के लिए रवाना होने वाली नई ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे बीकानेर में ही आयोजित मुख्य समारोह में योग भी करेंगे। रेलवे को अभी तक ट्रेन के लोकार्पण का आधिकारिक समय तो नहीं मिला है, लेकिन रेल मंत्री के आने की पुष्टि हो गई है। उनके इस दौरे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी साथ रहेंगे।

रेल मंत्री वैष्णव साबरमती एक्सप्रेस का लोकार्पण करने के साथ ही डूंगर कॉलेज में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संचालित नाइलिट के सेंटर का दौरा भी करने की उम्मीद। इसके अलावा वे करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले योग समारोह में भी भाग लेंगे। हालांकि उनका मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम आना अभी बाकी है।

रेल मंत्री के इस दौरे के दौरान शहर की लंबे समय से लंबित समस्या से जुड़े कोटगेट सांखला फाटक अंडरपास (आरयूबी) के उद्घाटन किए जाने की चर्चाएं भी रेलवे और प्रशासनिक हलकों में तेजी से चल रही हैं। इससे पहले अश्विनी वैष्णव 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पलाना में हुए कार्यक्रम में भाग लेने बीकानेर आए थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: