केबल फैक्ट्री पर छापेमारी, ‘NOKHA SARUNDA’ ब्रांडिंग वाली बड़ी मात्रा में केबल जब्त,ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप
केबल फैक्ट्री पर छापेमारी, ‘NOKHA SARUNDA’ ब्रांडिंग वाली बड़ी मात्रा में केबल जब्त,ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप
बीकानेर। नोखा की "SARUNDA" नाम से रजिस्टर्ड व्यापार चिन्ह और कॉपीराइट के सामान के नाम एवं स्टाइल का बिना अनुमति के उपयोग कर बाजार में वायर ओर केबल बेचने वाली नोखा में ही स्थित कंपनी "SANJU & COMPANY" के विरुद्ध कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर शिकायत की गई जिसके बाद बुधवार को कंपनी की सूचना पर उक्त फैक्टी की तलाशी लेने पर केबल मिले।
यह कारवाई सारुंडा कंपनी की लीगल एडवाइजऱ फर्म नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन एवं विजय सोनी द्वारा लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के आधार पर शुरू की गई।
कंपनी की शिकायतों में उजागर हुआ था कि SANJU & COMPANY द्वारा "NOKHA SARUNDA" नाम से मिलते जुलते नाम की ऐसी Cables & Wire बाजार में बेची जा रही थीं, जिनका नाम, लिखने की शैली (Styling) और ट्रेड ड्रेस मूल SARUNDA ब्रांड के सर्वथा समान (identical) थी।
कंपनी के रजिस्टर्ड नाम से मिलते जुलते कार्य के कारण आम उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा था, नोखा की यह प्रतिष्ठित कंपनी वर्षों पुरानी साख को गहरा नुकसान पहुँचाया जा रहा था।
इस संबंध में कंपनी द्वारा दिल्ली वाणिज्यिक न्यायालय में सिविल वाद दायर किया गया था इसके बाद न्यायालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए एक लोकल कमिश्नर नियुक्त किया।
बुधवार को लोकल कमिश्नर ने पुलिस के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल तथा नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ताओं नम्रता जैन व विजय सोनी की उपस्थिति में नोखा स्थित संबंधित फैक्ट्री पर योजनाबद्ध छापेमारी की गई तो वहां निरीक्षण के दौरान मौके से "NOKHA SARUNDA" ब्रांडिंग वाली बड़ी मात्रा में संदिग्ध केबल ओर वायर बरामद हुईं। लोकल कमिश्नर ने तुरंत पूरी सामग्री को सील कर अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट पाया गया कि संबंधित कंपनी द्वारा SARUNDA LAMPS PVT. LTD. के पंजीकृत ट्रेडमार्क, कॉपीराइट एवं ट्रेड ड्रेस का प्रत्यक्ष उल्लंघन किया जा रहा था।
न्यायालय के आदेशानुसार, अब "NOKHA SARUNDA" अथवा उससे मिलते-जुलते या समान किसी भी नाम, लोगो एवं ब्रांडिंग के तहत माल का निर्माण, बिक्री, स्टॉकिंग, मार्केटिंग या विज्ञापन करना सीधा अदालत के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ