Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रोहित गोदारा के परिजनों ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मकान तोड़े जाने के मामले में एसपी को जांच के निर्देश

Bansal
2 weeks ago
रोहित गोदारा  के परिजनों ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मकान तोड़े जाने के मामले में एसपी को जांच के निर्देश

रोहित गोदारा  के परिजनों ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मकान तोड़े जाने के मामले में एसपी को जांच के निर्देश

बीकानेर। लूणकरणसर के कपूरीसर क्षेत्र में रोहित  से जुड़े मकान को रात में तोड़े जाने के मामले में अब उसके परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह घटना 13 जुलाई की रात की बताई गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लूणकरणसर क्षेत्र में रोहित से जुड़े एक दो मंजिला मकान का बड़ा हिस्सा जेसीबी से गिरा दिया गया था। पुलिस और प्रशासन ने उस समय किसी सरकारी कार्रवाई से इनकार किया था और मामले में सीसीटीवी सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की बात कही थी।

परिजनों की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि रात के समय अज्ञात लोग मकान पर पहुंचे और उसके पिछले हिस्से को गिरा दिया। साथ ही मकान के दरवाजे-खिड़कियां भी हटाए जाने का आरोप लगाया गया है।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपनी शिकायत के साथ उपलब्ध दस्तावेज और साक्ष्य पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। कोर्ट ने बीकानेर एसपी को शिकायत और दस्तावेजों की जांच कर तथ्यों की सत्यता पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि शिकायत में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनता है तो एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल मकान तोड़े जाने की घटना में जिम्मेदार लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच की प्रक्रिया जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: