Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी; महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
3 months ago
रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी; महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज


 रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी; महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज
 बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में फिरौती मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए लोगों ने एक मकान के गेट और दीवार में टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया तथा फिरौती की मांग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर रोड स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी की गली नंबर 4 निवासी अनिल कुमार पुत्र महावीर प्रसाद बिश्नोई ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 16 जून की रात करीब 1:07 बजे स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने उसके मकान के गेट और दीवार में वाहन टक्कर मार दी।रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फिरौती की मांग की। जब फिरौती देने से इंकार किया गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दीं। घटना से परिवादी और उसके परिवार में भय का माहौल बन गया।सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर रोटू, नागौर निवासी सुरेन्द्र डारा तथा सीमा कंवर उर्फ सीवली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक वेदपाल को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: