Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे की चिंता के बीच सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला • ईरान ने यूएई, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम को बनाया निशाना, जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत 22 हजार करोड़ • इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर-रैपर की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित • डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे की चिंता के बीच सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला • ईरान ने यूएई, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम को बनाया निशाना, जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत 22 हजार करोड़ • इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर-रैपर की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित • डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश

मौसम विभाग का अलर्ट, जाने 10 और 11 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

7 hours ago
मौसम विभाग का अलर्ट, जाने 10 और 11 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

 मौसम विभाग का अलर्ट, जाने 10 और 11मार्च को कैसा रहेगा मौसम 

प्रदेश में गर्मी का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी तीन से चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 4 से 9 डिग्री तक अधिक है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 और 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय तेज गर्मी और गर्म हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के अन्य अधिकांश हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि 11 और 12 मार्च के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: