Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

गीगासर (बीकानेर) के राधाकृष्ण जी के बेटे धनराज बने संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव में खुशी की लहर

Bansal
2 months ago
गीगासर (बीकानेर) के राधाकृष्ण जी के बेटे धनराज बने संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव में खुशी की लहर

गीगासर (बीकानेर) के राधाकृष्ण जी के बेटे धनराज बने संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव में खुशी की लहर

बीकानेर । बीकानेर उपखंड के गीगासर गांव के लिए गर्व का अवसर। गांव निवासी प्रगतिशील किसान राधाकृष्ण जी के सुपुत्र धनराज का राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में *संस्कृत विषय* में चयन हुआ है।

सामान्य किसान परिवार से आने वाले धनराज ने गांव के राजकीय विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद *डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर और राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से उच्चतम अंकों के साथ शिक्षा पूरी की। धनराज ने REET 2017 में SC केटेगरी में राजस्थान में प्रथम रैंक भी प्राप्त की थी।* सीमित संसाधनों के बावजूद अथक परिश्रम, लगन और संस्कृत साहित्य के प्रति रुचि के कारण उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

संस्कृत असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने धनराज के निवास पर पहुंचकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। गांव के सरपंच, पंचायत सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने धनराज को बधाई दी।

ग्रामीणों ने कहा कि बीकानेर उपखंड के एक किसान परिवार का बेटा आज महाविद्यालय में संस्कृत का अध्यापन करेगा। यह न केवल गीगासर गांव बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

धनराज ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता राधाकृष्ण जी, माता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: