पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हीरेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, किया पौधारोपण
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने हीरेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, किया पौधारोपण
बीकानेर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सोमवार को पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल कटारिया ने मंदिर परिसर में बेलपत्र के पौधे का पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में तुलसी देवी गहलोत, गोपाल गहलोत एवं गहलोत परिवार की ओर से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ