Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पंचायत राज आम चुनाव : सोमवार को जारी होगी तीसरे चरण के निर्वाचन की लोक सूचना

Bansal
6 hours ago
पंचायत राज आम चुनाव : सोमवार को जारी होगी तीसरे चरण के निर्वाचन की लोक सूचना

पंचायत राज आम चुनाव : सोमवार को जारी होगी तीसरे चरण के निर्वाचन की लोक सूचना

बीकानेर, 17 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रीडी पंचायत समिति के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19, लूणकरणसर के 27 और रीडी के 17 सहित कुल 63 सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक राजकीय अवकाश के अलावा प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी। 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके ठीक बाद चुनाव प्रतीकों आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर पंचायत समिति के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की कार्यवाही संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में तथा रीडी पंचायत समिति के सदस्यों के लिए रीडी के ग्राम पंचायत भवन में की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: