बीकानेर: डांडिया में मुनाफा निजी कंपनियों का, सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की!
बीकानेर: डांडिया में मुनाफा निजी कंपनियों का, सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की!
बीकानेर। शहर में जगह-जगह डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इनमे सबसे ज्यादा इवेंट कंपनियों की ओर से आयोजन करवाए जा रहे है। सबसे बड़ी बात ये इवेंट कंपनियां एक तरफ तो महंगे टिकट बेच रही है दूसरी तरफ स्पॉन्सरशिप लेकर मोटा मुनाफा भी कमा रही है। इन सब के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से इन इवेंट्स में सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सवाल ये उठता है की त्योहारी सीजन में इनके लिए व्यवस्था क्यों की जा रही है। अगर सामाजिक डांडिया का कार्यक्रम हो रहा है वहां व्यवस्था हो रही है वो अलग बात है। लेकिन मोटा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को ये सुविधा क्यों दी जा रही है। जबकि त्योहारी सीजन में बाजारों में भी रौनक रहती है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस को चाक-चौबंद व्यवस्था करनी होती है। ऐसे में इन इवेंट्स कंपनियों को अपने स्तर पर ही व्यवस्था करनी चाहिए।
पाबंद के साथ हो सख्ती
पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सख्ती से कदम उठाने की आवश्यकता है। इसको लेकर आयोजनों का समय कम करके रात 9 बजे तक हो निर्धारित करना चाहिए। इससे महिलाएं और युवतियां समय पर घर पहुंच सके। अभी रात 10 बजे तक का समय है। लेकिन आयोजक 10 की बजाए आधे से एक घंटे अधिक तक कार्यक्रम चलाते रहे है। ऐसे में इनको सख्ती से पाबंद करने की आवश्यकता है। क्योंकि बीकानेर में पहले भी डांडिया इवेंट के दौरान चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो चुकी है।
पुलिस का विशेष अभियान
गरबा आयोजनों के दौरान और समाप्ति के बाद घर लौटते समय युवतियों के साथ छेड़छाड़ व अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रदेशव्यापी ‘शक्ति सुरक्षा अभियान’ चलाएगी। सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा जो मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। भीड़-भाड़ और संवेदनशील गरबा स्थलों पर ‘कालिका पेट्रोलिंग टीम’ तथा अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। बड़े आयोजनों के लिए पुलिस और आयोजक समन्वय बैठक करेंगे। आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए लगाए गए सभी सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की सूची संबंधित पुलिस अधिकारियों को देनी होगी। इसके अलावा, पंडालों में प्रवेश केवल डिजिटल पास या वैध पहचान-पत्र (आईडी) की सख्त जांच के बाद ही दिया जाएगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित करनी होगी। गरबा स्थलों के प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग एरिया तथा पार्किंग से मुख्य स्थल तक जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पुलिस पेट्रोलिंग और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी ताकि देर रात लौटते समय महिलाओं को किसी असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ