Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा को लेकर महानगर में तैयारियां तेज, सेवा भारती की बैठक व बस्तियों में संपर्क अभियान

5 months ago
हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा को लेकर महानगर में तैयारियां तेज, सेवा भारती की बैठक व बस्तियों में संपर्क अभियान

हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा को लेकर महानगर में तैयारियां तेज, सेवा भारती की बैठक व बस्तियों में संपर्क अभियान

बीकानेर। आगामी 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा को लेकर बीकानेर महानगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिनांक 08 मार्च 2026 को सेवाधाम बालक छात्रावास, बीकानेर में सेवा भारती बीकानेर एवं विभिन्न प्रकल्पों के प्रमुखों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय नववर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर के संयोजक श्री उमेश जी व्यास का पाथेय प्राप्त हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री उमेश व्यास ने आगामी हिंदू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकानेर महानगर में भारतीय नववर्ष को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए विभिन्न बस्तियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी प्रकल्प प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी बस्तियों में सक्रिय होकर नववर्ष के आयोजन को सफल बनाने में योगदान दें। इसके अंतर्गत प्रत्येक घर पर भगवा पताका लगाने, मोहल्लों के प्रमुख मंदिरों एवं मुख्य मार्गों की सजावट करने, धर्मयात्रा मार्ग पर तिलक एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था करने तथा प्रत्येक प्रकल्प की ओर से आकर्षक झांकियां तैयार कर धर्मयात्रा में सहभागी बनने पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में सेवा भारती के श्री सांवर जी मोदी, मंत्री श्री अरुण जी, श्री प्रवीण जी खत्री, श्री रामनारायण जी, श्री विनेश जी, श्री गौरीशंकर जी, श्रीमती उषा जी शर्मा, श्री सुरेंद्र जी, श्री हजारी जी, श्री केसरी जी गुप्ता, श्री श्रीनिवास जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में बजरंग नगर क्षेत्र की चार बस्तियों—मुरलीधर विस्तार बस्ती, काशी विश्वनाथ बस्ती, भूतनाथ बस्ती एवं विवेकनाथ बस्ती का संयुक्त होली स्नेहमिलन समारोह एवं भारतीय नव वर्ष समारोह समिति की बैठक मां करणी भवन, मुरलीधर व्यास नगर में आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरदास स्वामी, रामकिशन सुथार, आनंद श्रीमाली एवं राकेश स्वामी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के महानगर संयोजक श्री उमेश व्यास ने चारों बस्तियों में धर्मयात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बस्तियों की साज-सज्जा, प्रमुख चौराहों पर तिलक एवं प्रसाद वितरण, प्रत्येक घर तक करपत्रक, पीले चावल एवं भगवा पताका पहुंचाने की सुव्यवस्थित योजना बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने चारों बस्तियों के निवासियों से 19 मार्च 2026 को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित धर्मयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष श्री गणेश बोथरा द्वारा उदरामसर एवं उदासर क्षेत्र में सर्व समाज के प्रतिनिधियों से संपर्क किया गया और महानगर के जाट समाज एवं पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों से संवाद कर धर्मयात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता का आग्रह किया गया। इसके साथ ही गंगाशहर क्षेत्र में जैन यूथ क्लब के पदाधिकारियों से भी संपर्क कर धर्मयात्रा में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।


बीकानेर महानगर की विभिन्न बस्तियों में धर्मयात्रा को लेकर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत चकगर्बी की कॉलोनी में भारतीय नववर्ष समारोह समिति के सचिव श्री भंवर पुरोहित के नेतृत्व में सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर धर्मयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी का निवेदन किया गया। इस संपर्क अभियान में सर्व कामगार सेवा संगठन के प्रतिनिधि रामस्वरूप हर्ष, देव किशन स्वामी, त्रिलोक चंद भाकर, कैलाश सारस्वत एवं जगदीश सेवक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


धर्म यात्रा में जन भागीदारी के लिए हिंदू जागरण मंच के महानगर संयोजक श्री कैलाश भार्गव के नेतृत्व में मंगलवार, दिनांक 10 मार्च 2026 को सातों नगर की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें धर्मयात्रा की तैयारियों एवं जनसंपर्क को लेकर चर्चा की जाएगी और विश्व हिन्दू परिषद विभाग मंत्री विनोद सैन द्वारा बताया कि बीकानेर महानगर की 20 बस्तियों में मंगलवार, दिनांक 10 मार्च 2026 को प्रमुख मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्व समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: