Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर-रैपर की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित • डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना • बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगी सरकार, ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी • इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर-रैपर की बढ़ी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित • डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, धुआं भरा • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना • बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगी सरकार, ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी

प्रज्ञा रत्न अवार्ड :15 महिला संगठनों व 25  प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित यादगार बन गया आयोजन सम्मान पाकर खिले  महिलाओं के चेहरे

7 hours ago
प्रज्ञा रत्न अवार्ड :15 महिला संगठनों व 25  प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित यादगार बन गया आयोजन सम्मान पाकर खिले  महिलाओं के चेहरे


प्रज्ञा रत्न अवार्ड :15 महिला संगठनों व 25  प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित
यादगार बन गया आयोजन सम्मान पाकर खिले  महिलाओं के चेहरे 
बीकानेर ।  रानी बाजार का रिद्धि सिद्धि पैलेस शनिवार को महिला सशक्तिकरण का गवाह बना। यहां महिला दिवस के मौके पर बीकानेर में लंबे समय से महिलाओं के लिए कार्यरत 14 संगठनों सहित 29 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक ही मंच से सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा परिसर रूक रूक कर तालियों की गडगड़़ाहट से गूंजता रहा। मौका था नंदलाल जोशी चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 का। पूरे कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यही रही कि यहां पुरुष अतिथि मौजूद रहने के बावजूद केवल महिलाओं ने ही मातृ शक्ति के समक्ष आ रही चुनौतियों व मिल रही सफलताओं पर लंबी चर्चा की। इन महिलाओं को अतिथियों के रूप में मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश मांडवी राजवी, भूप्रबंधन अधिकारी सवीना बिश्रोई, बीटीयू रजिस्टार रचना भाटिया, उद्यमी बसंत नौलखा, देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, युवा उद्यमी मुदित खंजाची, उद्यमी विनोद गोयल, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, जयपुर से आई स्नेहलता भारदज, स्वाति पारीक व मधु खत्री के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आने वाला समय नारी शक्ति का इसलएि खुलकर बोलो- रचना भाटिया
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की रजिस्टार आरएएस रचना भाटिया ने जोशीला उदबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मातृ शक्ति का है इसलिए महिलाओं को अपनी बात पूरी मुखरता से रखनी होगी। आप पुरुषों से बराबरी करो मगर वह आदर व प्रेमपूर्वक ही करो तभी हम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे। 
साथ ही उन्होंने रूढिवादी मानसिकता को बदलने के लिए नारी शक्ति से आगे आने की अपील की। जयपुर से आई स्नेहलता भारदज ने कहा कि हर किसी के जीवन में संघर्ष आता है मगर हमें पूरे धैर्य के साथ उसका मुकाबला करना चाहिए। महिला होने के कारण ही हमें जीवन में टास्क मिलती है और जो इस चैलेंज को स्वीकार करती है वहीं महिला समाज को दिशा प्रदान करती है। कार्यक्रम में भूप्रबंधन अधिकारी सवीना बिश्रोई ने भी पूरे हौसले के साथ अपने सपनों को सच करने के लिए नारी शक्ति को शिक्षिति किए जाने पर जोर दिया। इससे पहले नंदलाल जोशी चेरिटेबल फाउण्डेशन के अनिल जोशी ने आयोजन पर प्रकाश डाला तथा संस्था की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र हर्ष ने शुरूआत में बताया कि समाज में महिलाओं के दिए गए योगदान के लिए उनको सम्मानित करने जा रहे हैं। उनके महत्व को परिभाषित करता हुआ ये कार्यक्रम आज यहां इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये सारा कार्यक्रम केवल महिलाओं को ही समर्पित है। सह संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वे समाज को दिशा दे रही है तथा उनका काम मुंह से बोलता दिखाई दे रहा है। रविंद्र हर्ष व ज्योति प्रकाश रंगा ने ही संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया। अंत में आभार फाउण्डेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने जताया। कार्यक्रम में बसंत नौलखा मुदित खजांची पवन मेहनोत,विनोद गोयल ,उद्यमी रामरतन धारणिया, डा मीना आसोपा, डा. विजयलक्ष्मी व्यास, राजकुमारी व्यास, कविता वर्मा, कोमल सिद्ध, यामिनी जोशी व साहित्यकार राजेन्द्र जोशी आदि मौजूद थे। इस दौरान लेखक सुशील छंगाणी की किताब आधी दुनिया का पूरा सच का विमोचन भी किया गया।
इन महिला संगठनों को दिया गया प्रज्ञा रत्न अवार्ड
1. नारी शक्ति महिला संगठन
2. सखी ग्रुप
3. एनएसएस महारानी कॉलेज
4. सेवा आश्रम
5. अग्रवाल चेतना समिति
6. रोटरी आध्या
7. सुर्दशना नगर महिला विकास समिति 
8. मानवाधिकार सुरक्षा संघ
9. लाइनेस क्लब 
10. मीरा सखी
11. विजयवर्गीय चेतना समिति
12. सखी संस्कार म्यूजिक और महिला सुरक्षा ग्रुप बीकानेर
13. प्रवीर योगासना स्पोट्र्स अकादमी एवम ध्यान केन्द्र
14. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान
इन प्रतिभाओं को किया गया प्रज्ञा रत्न से सम्मानित
आरएएस श्रीमती सवीना विश्नोई, आरएएस श्रीमती रचना भाटिया, आरएएस श्रीमती आकांक्षा, थानाधिकारी कविता पूनिया, थानाधिकारी सविता डाल, थानाधिकारी सुमन शेखावत, डूंगर कॉलेज सह आचार्य अनिला पुरोहित, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मांडवी राजवी, डूंगर कॉलेज सहआचार्य सोनू शिवा, जीतो महिला संगठन चेयरपर्सन ममता रांका, डॉ स्वाति फलोदिया, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती स्नेहलता भारद्वाज, बास्केटबॉल खिलाडी श्रीमती प्रेक्षा, इंटरनेशनल शूटिंग पदक विजेता शिक्षा सारण, देवस्थान की उपायुक्त सोनिया रंगा, प्राचार्य श्रीमती निर्मला चौधरी, मिस मरवण, हर्षिता मारू मिस मरवण, डॉ. मोनिका रंगा, डॉ. हर्षिता पुरोहित, श्रीमती चारू आसोपा अभिनेत्री, श्रीमती कनिका बजाज सीओ, प्राकृतिक चिकित्सक तान्या जयसवाल, घरेलू उत्पादक मनीषा मोदी, युवा उद्यमी एकता अरोड़ा, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता बिन्दु गुप्ता, गोल्ड मेडलिस्ट संगीता मूंड, एडवोकेट श्रीमती सकीना, श्रीमती वंदना अरोड़ा सोशियल एक्टिविस्ट तथा शिक्षाविद अलका डोली पाठक

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: