Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: बंद कमरे में एक बार फिर मीटिंग, नाबालिग वाहन चलाते मिले तो 25 हजार जुर्माना

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: बंद कमरे में एक बार फिर मीटिंग, नाबालिग वाहन चलाते मिले तो 25 हजार जुर्माना

बीकानेर: बंद कमरे में एक बार फिर मीटिंग, नाबालिग वाहन चलाते मिले तो 25 हजार जुर्माना


बीकानेर। बंद कमरे में बैठक कर एक बार फिर नया निर्णय लिया गया। अब इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है वो तो आने वाला समय ही बताएगा। दरअसल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल संचालकों, अनफिट बाल वाहिनी चालकों और लापरवाह अभिभावकों पर अब पुलिस और परिवहन विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। गुरुवार शाम सदर थाना मीटिंग हॉल में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीएल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए सख्त रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में साफ चेतावनी दी गई कि यदि कोई नाबालिग छात्र दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाते हुए स्कूल आता पाया गया, तो न केवल उसका वाहन मौके पर जब्त किया जाएगा, बल्कि अभिभावकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना और तीन माह तक की जेल की सजा भुगतनी होगी। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी सात दिनों के भीतर स्कूल स्तर पर संयोजन समिति, ट्रैफिक प्लान और रोड सेफ्टी क्लब का गठन कर जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी होगी। 

जो अभिभावक स्वयं बच्चों को स्कूल स्कूल छोड़ने आते हैं या जो पात्र छात्र वाहन चलाते हैं, उनके लिए हेलमेट, सीट-बेल्ट और निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। बिना वैध अनुबंध के बच्चों को लाने-ले जाने वाले निजी व संविदा वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक राजेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन की सख्ती सराहनीय, अभिभावकों को बच्चों को वाहन नहीं देना चाहिए। बैठक में एआरटीओ संजीव चौधरी, नोखा डीटीओ जयनारायण पूनियां, यातायात निरीक्षक कानाराम, डीईओ किशनदान चारण व चिकित्सा विभाग से डॉ. रविन्द्र गोदारा सहित स्कूल संचालक और ऑटो यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे। आरटीओ अनिल पण्ड्या ने बताया कि जिले में पूर्व में संचालित 748 बाल वाहिनी वाहनों में से जिनका पंजीयन निलंबित है, उनका संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी शिक्षण संस्थानों को अपने वाहन चालकों और परिचालकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन करवाने, निर्धारित वर्दी पहनने तथा आदेश 23/2017 के तहत वाहनों में फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस, पैनिक बटन, स्पीड लिमिट डिवाइस व सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पाबंद किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: