सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, जांच में मिला ये सामान, युवक को करवाया पाबंद
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध हथियार और सोशल मीडिया पर हथियारों की प्रदर्शनी के खिलाफ एक्शन जारी है। कल कोलायत के बाद आज बीकानेर के मुक्ताप्रसाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम को सूचना मिली की युवक द्वारा हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने अपराधियों व उनसे जुड़े लोगों व उनको फॉलो करने वालों के अकाउंट चैक किए। जिस पर पुलिस टीम ने एक हथियारनुमा के साथ पोस्ट डालने वाले युवक की पहचान की। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजीव नगर के रहने वाले रामदेव को पकड़ा। जिससे हथियार के सम्बंध में जानकारी ली तो वह केवल खिलौना बंदूक मिली। जिस पर पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश कर पाबंद करवाया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, मुन्नाराम, सहीराम, छगनलाल शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ