वीडियो पोस्ट किया और कुछ ही समय में व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट करने और व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के सुरनाणा की है। जहां पर ट्रेन से कटने से व्यक्ति की मौत हो गयी। इससे पहले व्यक्ति ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। व्यक्ति के कटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान लक्ष्मण राम मेघवाल के रूप में हुई है। लक्ष्मण राम ने घटना से कुछ समय पूर्व ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह खेत को लेकर हिसाब को लेकर अपनी बात कर रहा था साथाी ही किसी के द्वारा सहायता ना करने की बात कहीं। वीडियो में उसने अपने भाईयों से अलग होने की बात का भी जिक्र किया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण राम की हनुमानढ़-दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ