फायरिंग के फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, अब बेनामी संपत्ति होगी कुर्क,खेत पर कब्जे को लेकर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग,
फायरिंग के फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, अब बेनामी संपत्ति होगी कुर्क,खेत पर कब्जे को लेकर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग,
महाजन। कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जोगिंद्र सिंह पर अब महाजन पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयासों के साथ ही पुलिस ने उसकी बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 19 जून को महाजन क्षेत्र में एक खेत पर कब्जे को लेकर फायरिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में हरियाणा निवासी जोगिंद्र सिंह को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। वारदात के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और लगातार फरार चल रहा है।आरोपी पर कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए महाजन पुलिस अब उसकी क्षेत्र में मौजूद संभावित बेनामी संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस ने तहसीलदार, गिरदावर एवं संबंधित हल्का पटवारी से आरोपी की जमीन व अन्य संपत्तियों की जानकारी मांगी है। राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर संपत्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर उसकी संपत्ति पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि मामले में फरार मुख्य आरोपी जोगिंद्र सिंह की संभावित बेनामी संपत्ति की जानकारी जुटाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से रिकॉर्ड मांगा गया है। संपत्ति संबंधी जानकारी मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।फरार आरोपी की तलाश जारी-:फायरिंग की इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अब संपत्ति संबंधी कार्रवाई शुरू होने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और संपत्ति से संबंधित कार्रवाई को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ