Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर पर दबिश देकर पुलिस ने जब्त किए लाखों की स्मैक, चार गिरफ्तार

Bansal sadi
3 months ago
घर पर दबिश देकर पुलिस ने जब्त किए लाखों की स्मैक, चार गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के एसपी मुदृल कच्छावा का नशे पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन के चलते इन दिनों तस्करों में भय है और तस्करी के सारे रास्ते धीरे-धीरे बंद होते जा रहे है। हर रोज पुलिस टीम तस्करों को पकड़ रही हे। इसी कड़ी में नोखा पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीण, सीओ नोखा जरनेल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लाखों की स्मैक के साथ चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मनोज खींचड़ के घर पर दबिश दी।

 

जहां से पुलिस ने शिशपाल, शेर सिंह, मनोज खींचड़, कृष्ण खीचड़ के कब्जे से करीब 53 लाख की अवैध नशीले पदार्थ 265 ग्राम स्मैक जब्त की साथ ही बिक्री के 1 लाख 60 हजार रूपए भी बरामद किए। पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थो के परिवहन में प्रयोग किए जाने वाले दो स्कार्पियों को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में तनसुखराम, जगदीश, नरेश कुमार, रामेश्वर, पवन कुमार, सतीश कुमार, दिनेश और रामेश्वर शामिल रहें। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: