अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की दबिश, कई लोगों को लिया हिरासत में
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर दबिश कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में लूणकरणसर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए लोगों को पकड़ा है।
थानाधिकारी गणेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कालु रोड़ पर स्थित होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से दो महिलाओं सहित चार को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस के कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया गया था। वहीं दूसरी कार्रवाई वार्ड संख्या तीन में की गयी। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन के करीब लोगों को पकड़ा है जिनमें महिलाएं भी शामिल है।
फिलहाल सभी से पुछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनो जगहों पर अनैतिक गतिविधियों का अंदेशा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ