शहर के इस रेस्टोंरेंट पर पुलिस की दबिश,दो महिला व दो पुुरुषों को पकड़ा
शहर के इस रेस्टोंरेंट पर पुलिस की दबिश,दो महिला व दो पुुरुषों को पकड़ा
बीकानेर। शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए बीकानेर सदर पुलिस ने नगर निगम के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर अचानक रेड मारकर कार्रवाई की। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर हडक़ंप मच गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाहरी राज्यों से आए दो महिला और दो पुरुषों को मौके से पकड़ा, साथ ही रेस्टोरेंट मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में दो बाहरी जोड़ों को ठहराया गया था, जिनमें एक महिला और पुरुष असम के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी महिला व पुरुष हरियाणा और झारखंड से जुड़े हुए हैं।सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों महिलाओं को सुरक्षा के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल स्थित सखी सेंटर भेजा गया है। वहीं रेस्टोरेंट मैनेजर सहित दोनों पुरुषों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।बताया जा रहा है कि बीकानेर पुलिस इन दिनों होटल, रेस्टोरेंट और कैफे पर विशेष निगरानी रखे हुए है। जरा सी भी संदिग्ध गतिविधि सामने आते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ