Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पुलिस यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मारी लाठियां, कांग्रेस के पदाधिकारियों को  लिया हिरासत में

rk
7 hours ago
पुलिस यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मारी लाठियां, कांग्रेस के पदाधिकारियों को  लिया हिरासत में


पुलिस यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मारी लाठियां, कांग्रेस के पदाधिकारियों को  लिया हिरासत में
बीकानेर बीकानेर में प्रसूताओं की मौत के मामले चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पीबीएम अस्पताल पहुंचे थे। इसी समय यहां कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के विरोध में नारे लगाने शुरू किए और मेडिकल कॉलेज में घुसने की कोशिश की।ऐसे में, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियां मारी और धक्के देकर वहां से खदेड़ दिया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवर कूकना को लाठियां मारी। कॉलर पकड़ कर नीचे गिरा दिया और हिरासत में ले लिया। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के गेट में घुसने की कोशिश की तो उन्हें महिला पुलिस ने पकड़ लिया, सडक़ पर गिरा दिया।इधर, मंत्री के दौरे से पहले पूरे अस्पताल में रंग-रोगन किया गया। दीवारों से उतरे पेंट, पीक के निशानों को नए पेंट से ढका गया। पूरे अस्पताल की सफाई की गई और गैलरी में भी नया पेंट किया गया।बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगडऩे और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली तथा पीबीएम अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज की ओर कूच किया। स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इसी बीच चिकित्सा मंत्री के मेडिकल कॉलेज पहुंचने की सूचना के बाद माहौल और गरमा गया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पीबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है और प्रसूताओं की तबीयत बिगडऩे के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान, सुमित कोचर, यशपाल गहलोत, भंवर कूकना, श्रीकिशन गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रसूता मामले पर बैठकमंत्री खींवसर के पहुंचने से पहले ही पीबीएम अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया था। अस्पताल के सभी वार्डों के बाहर गैलरी में कलर करवाया गया। वहीं पोस्ट कोविड वार्ड के बाहर सफाई की गई। इसी वार्ड में सभी पीडि़त प्रसूताएं भर्ती हैं।खींवसर अस्पताल के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। महिलाओं के परिजनों से भी मंत्री की मुलाकात हो सकती है। सबसे गंभीर प्रीति के पति कमल नायक ने बताया कि वो मंत्री से मिलकर सारी स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं, ताकि इलाज बेहतर हो सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: