Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा कैंटर, 780 पेटी शराब और बीयर जब्त, दो गिरफ्तार

Bansal
6 hours ago
पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा कैंटर, 780 पेटी शराब और बीयर जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा कैंटर, 780 पेटी शराब और बीयर जब्त, दो गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब और बीयर से भरा एक कैंटर जब्त किया है। पुलिस ने कैंटर से 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन और शराब की अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपए है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन तथा लूणकरणसर सीओ रणवी सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भजनलाल के नेतृत्व में की गई। अवैध शराब की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एक कैंटर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में बाड़मेर जिले के चौहटन निवासी अकबर खां पुत्र गुलाब खां और नाथाराम पुत्र नेहरूराम भील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पंजाब से जोधपुर की ओर ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और परिवहन से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई जयप्रकाश सहित राजेश, अजय, राजाराम, सुनील, भादरराम, सुरेंद्र और पवन शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में भादरराम, राजेश और अजय की विशेष भूमिका रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: