Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की पहल: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अब खड़े रहेंगे उपकरण युक्त वाहन, तुरंत मिलेगी घायलों को मदद

1 month ago
पुलिस की पहल: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अब खड़े रहेंगे उपकरण युक्त वाहन, तुरंत मिलेगी घायलों को मदद


पुलिस की पहल: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अब खड़े रहेंगे उपकरण युक्त वाहन, तुरंत मिलेगी घायलों को मदद
बीकानेर। बीकानेर जिले में सडक़ दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने के लिए पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल शुरू की है। रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने विशेष रूप से तैयार किए गए दो पुलिस रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एएसपी चक्रवती सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। यह पहल दुर्घटना के बाद मिलने वाली त्वरित सहायता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
इन विशेष वाहनों को जिले के दुर्घटना संभावित और हॉट स्पॉट क्षेत्रों, विशेषकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र तथा भारतमाला मार्ग पर तैनात किया जाएगा। किसी भी सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही ये वाहन तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगे, जिससे घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
वाहनों में ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, कटर मशीन, फायर सेफ्टी उपकरण, क्रेन सहित विभिन्न आधुनिक रेस्क्यू संसाधन उपलब्ध रहेंगे। दुर्घटना में वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने से लेकर प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने तक की व्यवस्था इन वाहनों के माध्यम से की जाएगी।
इस पहल की विशेष बात यह है कि वाहनों के संचालन और आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और पेशेवर तरीके से कार्रवाई की जा सके।
एसपी मृदुल कच्छावा की इस नवाचारी सोच से सडक़ हादसों में घायल लोगों को समय पर मदद मिलने की उम्मीद बढ़ी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दो वाहनों को सेवा में लगाया गया है, जबकि आवश्यकता के अनुसार भविष्य में इनकी संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
यह पहल न केवल पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है, बल्कि सडक़ सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। अब दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य पहले से अधिक तेज, प्रभावी और व्यवस्थित रूप से हो सकेंगे, जिससे लोगों समय रहते अस्पताल पहुंचाकर जान भी बचाई जा सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: