Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

वाहनों को टक्कर मारकर तोडफ़ोड कर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Bansal
6 hours ago
वाहनों को टक्कर मारकर तोडफ़ोड कर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


वाहनों को टक्कर मारकर तोडफ़ोड कर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
 बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने घर पर फायरिंग करने और वाहनों में टक्कर मारकर तोडफ़ोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोप हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है।पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को संतोष बिश्नोई, लक्की बिश्नोई, सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू हरियाणा, विष्णु बिश्नोई, बजरंग चांडासर, मुकेश बिश्नोई सहित अन्य लोग बोलेरो और स्कॉर्पियो गाडिय़ों में सवार होकर परिवादी कौशल के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर पर फायरिंग की और बाहर खड़ी कार को बोलेरो व कैंपर गाडिय़ों से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।इस संबंध में पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर में मुकदमा संख्या 281/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयसुखराम देहड़ू उर्फ लक्की बिश्नोई निवासी जेसला, थाना नोखा, बीकानेर तथा गोपीराम भार्गव , निवासी गणगौर स्कूल के पास, थाना मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जयसुखराम के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: