Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

युवती अश्लील फोटो वीडियों वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bansal
6 hours ago
युवती अश्लील फोटो वीडियों वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा


युवती अश्लील फोटो वीडियों वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
 नोखा। नोखा की पांचू थाना पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में  फरार चल रहे मुख्य आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा व एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन तथा डीएसपी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने आरोपी महेन्द्र कच्छावा (22) पुत्र बुधराम कच्छावा जाति माली निवासी मालियों का बास, सोयला थाना खेडापा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया था कि उसकी भतीजी की शादी 8 मार्च 2026 को हुई थी। शादी के बाद आरोपी महेन्द्र व उसका साथी उसकी भतीजी के मोबाइल पर फोन कर वाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। शादी मत करो नहीं तो फोटो वायरल कर दूंगा, कहकर परेशान करता था।
इससे तंग आकर उसकी भतीजी ने 16 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे ससुराल में अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर थाना पांचू में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में सउनि संतोषनाथ, पप्पूलाल, उम्मेद व हैड कांस्टेबल अन्नाराम शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: