Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड, होगी कुर्की की कार्रवाई

Bansal sadi
6 hours ago
फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड, होगी कुर्की की कार्रवाई


फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड, होगी कुर्की की कार्रवाई
बीकानेर।  शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष के मामले में महाजन पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी की बेनामी संपत्ति पर नजर रख रही है। आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम क्षेत्र में मौजूद कृषि भूमि सहित अन्य संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। रिकॉर्ड मिलने के बाद नियमानुसार संपत्ति कुर्क की जाएगी।
आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी
यह घटना 19 जून को हुई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 से रेलवे अंडरब्रिज के रास्ते शेरपुरा जाने वाली संपर्क सडक़ के पास करीब 40 बीघा बारानी जमीन के सीमाज्ञान और कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि हरियाणा से आए कुछ लोगों ने मौके पर किसानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-भाटा संघर्ष हुआ था।
इस संघर्ष में रामबास मोहल्ले के चार-पांच किसान घायल हो गए थे। हरियाणा से आए लोगों की दो लग्जरी गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद तत्कालीन महाजन हल्का पटवारी आसाराम गोयल की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
इस मामले में महाजन पुलिस ने एक स्थानीय आरोपी सहित हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि प्रकरण का मुख्य आरोपी हरियाणा निवासी जोगिंद्र सिंह अभी भी फरार है।
महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि फरार आरोपी जोगिंद्र सिंह, उसकी पत्नी और बच्चों के नाम क्षेत्र में दर्ज कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए तहसीलदार, गिरदावर और संबंधित हल्का पटवारी को पत्र भेजकर रिकॉर्ड मांगा गया है। संपत्ति का पूरा विवरण मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि क्षेत्र में बाहरी बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। हरियाणा और पंजाब सहित किसी भी क्षेत्र के आपराधिक तत्वों को यहां पनपने नहीं दिया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: