पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया दो वाहन जब्त, मेलों से पहले एसपी के निर्देश पर गश्त के दौरान कार्रवाई
पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया दो वाहन जब्त, मेलों से पहले एसपी के निर्देश पर गश्त के दौरान कार्रवाई
नापासर । पंचायती राज चुनाव और देशनोक-कतरियासर मेलों के मद्देनजर नापासर पुलिस ने रातभर गश्त की। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर थाना अधिकारी कविता पुनिया की देखरेख में 13 लोगों को गिरफ्तार कर दो वाहन जब्त किए गए।
पुलिस ने खारड़ा के होटल में झगड़े के आरोप में राजपुरा निवासी जेठू सिंह, जितेंद्र सिंह, भानी सिंह, कालू सिंह और रूप सिंह को पकड़ा। नौरंगदेसर के राधाकृष्ण होटल में तोडफ़ोड़ के मामले में कानाराम, रामदेव और गणेश गिरफ्तार हुए।
देशनोक रोड पर यात्रियों से बदसलूकी की शिकायत पर कल्याणसर निवासी किशन सिंह पर कार्रवाई हुई। धमकाने के मामलों में पायली निवासी अजयसिंह और किरतासर निवासी भैरू नाई को गिरफ्तार किया गया।
शांति भंग की आशंका में भगवानाराम और सुनील नाई को पकड़ा गया। गश्त में शराब पीकर जीप चला रहे भरतसिंह और बिना नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे किशन जांगिड़ को भी गिरफ्तार किया गया।
दोनों वाहन जब्त कर जमानत पर छोड़ दिए गए। थाना अधिकारी पुनिया ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए गश्त जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ