होटल-ढाबों और कैफे पर पुलिस की कार्रवाई, दबिश के दौरान मिले युवक-युवती
होटल-ढाबों और कैफे पर पुलिस की कार्रवाई, दबिश के दौरान मिले युवक-युवती
सरदारशहर। पुलिस ने शनिवार को होटल, ढाबों और कैफे पर कार्रवाई की। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 9 लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया, जबकि एक युवक को अवैध हुक्का बार संचालित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हेडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुकलसर फांटा क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों और गांजा सेवन की सूचना मिल रही थी। मौके पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर राजू, सोनू नाई, राहुल नाई, रमेश कुमार और वासुदेवको धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दूसरी टीम ने हेडकांस्टेबल विनोद कुमार के नेतृत्व में कच्चा बस स्टैंड स्थित आरजे-10 कैफे पर कार्रवाई की। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों और केबिन बनाए जाने की सूचना मिली थी।
दबिश के दौरान कैफे में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कैफे में बनाए गए अवैध केबिन हटवा दिए। मौके पर मिली युवतियों को समझाइश देकर भेज दिया गया। तीसरी कार्रवाई थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कच्चा बस स्टैंड के पीछे स्थित दुबई कैफे में की गई। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों के साथ हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कैफे में अवैध हुक्का बार चलता मिला।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ