Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लगातार दूसरे दिन पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा बयान, कोरोना काल की याद दिलाते हुए एकजुटता का किया आव्हान, पढ़ें खबर

Bansal sadi
3 months ago
लगातार दूसरे दिन पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा बयान, कोरोना काल की याद दिलाते हुए एकजुटता का किया आव्हान, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच लगातार भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट के देश युद्ध के हालातों के बीच में लगातार बातचीत कर रहे हैं लेकिन कोई रास्ता निकलता हुआ नहीं दिख रहा है। जिसके कारण अब देश में भी इसका असर होने की पुरी पुरी संभावना जताई जा रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के लगातार इस पर बयान इसी का संकेत माने जा रहे हैं। कल रविवार को पीएम मोदी ने हैदराबाद में आमजनता से अपील करते हुए कहा था कि पेट्रोलियम पदार्थो का कम से कम उपयोग करें, एक साल तक सोना ना खरीदें साथ ही वर्क फ्रॉम होम को अपने दिनचर्या में डाले। 

 


जिसके बाद आज सोमवार को फिर से पीएम मोदी ने अपनी बात को दोहराया। पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि  ईंधन और संसाधनों का कम इस्तमाल करें। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

 


वडोदरा में मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना संकट का सामना किया था, वैसे ही मौजूदा संकट से भी देश बाहर निकल जाएगा। विदेश में रहने वाले भारतीयों से कहूंगा कि कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लाइए। उन्होंने कहा- सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है। मोदी ने खाने के तेल की खपत कम करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के आयात पर भी देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। अगर लोग खाने के तेल का कम उपयोग करें तो इससे देश और शहर दोनों को फायदा होगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: