खुलासा न्यूज,बीकानेर। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के ढ़ाणी भोपालराम मार्ग की है। जहां पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें एक बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। यह पिकअप मजदूरों को लेकर जा रही थी। हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर टाइगर फोर्स की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लूणकरणसर के उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
पिकअप पुनरासर से उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों को लेकर लूणकरणसर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार कस्बे के पास अचानक गलत दिशा से एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में उन्होंने पिकअप को सड़क से नीचे उतारा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ