लकडिय़ों से भरी पिकअप जब्त; वन अधिनियम में मामला दर्ज
, दंतौर। सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 बीएलडी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान लकडिय़ों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हडक़ंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतौर वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में लकडिय़ां भरी हुई मिलीं। इसके बाद वन विभाग ने वाहन और लकड़ी को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।
वन विभाग के अनुसार जब्त पिकअप वाहन के चालक के रूप में पठान खां पुत्र अजीम खां का नाम सामने आया है। विभाग ने राजस्थान वन अधिनियम, 1953 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वन अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ