हार्ट अस्पताल की स्टाफ पार्किग से बाइक हुई पार, पुलिस चोर की तलाश में जुटी
हार्ट अस्पताल की स्टाफ पार्किग से बाइक हुई पार, पुलिस चोर की तलाश में जुटी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल की स्टाफ पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी नितिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह वर्तमान में हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल, पीबीएम बीकानेर में कार्यरत है। उसने 14 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे अपनी ब्लैक रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अस्पताल की स्टाफ पार्किंग में खड़ी की थी।
अगली सुबह 15 नवंबर को करीब 6:30 बजे जब वह पार्किंग में पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर उसने सदर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ