Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

युवक द्वारा युवती से बातचीत करने से इनकार किए जाने से नाराज होकर घर में आग लगाई

Bansal
5 hours ago
युवक द्वारा युवती से बातचीत करने से इनकार किए जाने से नाराज होकर घर में आग लगाई


 युवक द्वारा युवती से बातचीत करने से इनकार किए जाने से नाराज होकर घर में आग लगाई
श्रीकोलायत। कोलायत थाना क्षेत्र के लोहिया बास में एक युवक द्वारा युवती से बातचीत करने से इनकार किए जाने से नाराज होकर घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो मोटरसाइकिलें और घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, लोहिया बास निवासी करमाराम (55) पुत्र गिरधारी राम बावरी ने 25 नवंबर 2026 को दोपहर 3:19 बजे कोलायत थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि 24 नवंबर की रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, जब उनके दामाद हैप्पीसिंह और भतीजा सूरज भी घर पर आए हुए थे।
परिवादी के मुताबिक, 25 नवंबर की तडक़े करीब 4:00 बजे घर के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा कि आंगन में खड़ी भतीजे सूरज की मोटरसाइकिल और कमरे के पास बने छपरे में आग लगी हुई थी, जिसमें दामाद हैप्पीसिंह की मोटरसाइकिल, कपड़े, एक कुर्सी व अन्य सामान जल रहा था।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि जब परिजन बाहर आए तो रावतसर निवासी जीवनराम पीछे की खिडक़ी से भागता हुआ दिखाई दिया। दामाद और भतीजे ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकला। परिवादी के अनुसार, दो-तीन माह पहले झझू की रोही में नरमा चुगने के दौरान जीवनराम से उसकी बेटी रीना का परिचय हुआ था और वह फोन पर बात करने लगा था। बेटी द्वारा बातचीत बंद करने पर वह नाराज हो गया था, 24 नवंबर की रात घर आकर झगड़ा व धमकी दी थी और फोन न उठाने पर रात में घर के छपरे व सामान में आग लगा दी।
घटना में परिवार के लोग समय रहते बाहर निकलने से बच गए, लेकिन छपरे व आंगन में रखा सामान और बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। परिवादी ने आगजनी से सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रोहिताश द्वारा की जा रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: