Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पतंजलि परिवार ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया

Bansal sadi
1 month ago
पतंजलि परिवार ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया
पतंजलि परिवार ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया 
 
बीकानेर| 26 जुलाई 2026 रविवार को श्री हनुमान मंदिर भवन,नत्थूसर बास,बीकानेर में प्रातः 6:30 बजे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति,युवा भारत,महिला पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं योग साधना के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन,सत्संग एवं गुरु महिमा पर आधारित प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए।उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने योग,यज्ञ एवं स्वदेशी,सनातनी संस्कारों से ओत-प्रोत गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया 
कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक श्री लक्ष्मणराम प्रजापत,पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. हितेन्द्र मारू,युवा भारत के श्री भवानी शंकर,श्री नंदकिशोर गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई तथा गुरु परम्परा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महिला एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। महिलाओं द्वारा भजन एवं सत्संग की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में श्रीमती गुड्डू देवी, शोभा कच्छावा,करिश्मा कच्छावा,खुशी सांखला, टीना नायक ने गुरु भजनों की प्रस्तुतियां दी नंदकिशोर गहलोत ने बताया पतंजलि परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर योग,आयुर्वेद स्वदेशी,वैदिक सनातनीय संस्कारों से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया इस अवसर पर महेश स्वामी,दीपक रांकावत विजयसिंह राजपुरोहित, नत्थूराम कच्छावा,मनीष सांखला,सुमित जोशी मोजूद रहे। इस दौरान सेवा कार्यों से जुड़े वरिष्ठ लक्ष्मणराम जी प्रजापत,हितेंद्र जी मारू,महेश जी स्वामी,दीपक जी रांकावत, विजयसिंह जी राजपुरोहित, मनीष जी सांखला,अभिषेक कच्छावा का शाल दुपट्टे के साथ अभिनंदन भी किया गया
सभी वक्ताओं ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं तथा उनके आदर्शों का अनुसरण कर ही व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। सभी उपस्थितजनों ने नियमित योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वदेशी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में पतंजलि परिवार के उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और सभी ने सामूहिक रूप से भारत राष्ट्र की सुख-समृद्धि,स्वास्थ्य एवं विश्व शांति की कामना की।गुरु पूर्णिमा महोत्सव सौहार्द, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देकर सम्पन्न हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: