Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पति घर से बेंगलुरु का कह कर निकला, पत्नी पहुंची ढाणी तो पति मिला, देखते ही पत्नी के साथ कर डाली मारपीट

rk
1 month ago
पति घर से बेंगलुरु का कह कर निकला, पत्नी पहुंची ढाणी तो पति मिला, देखते ही पत्नी के साथ कर डाली मारपीट


पति घर से बेंगलुरु का कह कर निकला, पत्नी पहुंची ढाणी तो पति मिला, देखते ही पत्नी के साथ कर डाली मारपीट
 बीकानेर।  बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के सुरपुरा गांव की एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना नोखा में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरपुरा निवासी इन्द्रा पत्नी राकेश जाट ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके एक सात वर्षीय पुत्र नीरज तथा डेढ़ वर्षीय पुत्री ज्योति है। महिला ने आरोप लगाया कि 25 मई 2026 को उसका पति राकेश उसे बेंगलुरु जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसी दौरान उसके सास-ससुर और ननद खेत स्थित ढाणी में रह रहे थे, जबकि वह बच्चों के साथ गांव में थी।रिपोर्ट में बताया गया कि शक होने पर वह अपने पति को देखने के लिए ससुर की ढाणी पहुंची, लेकिन वहां पति नहीं मिला। करीब आधे घंटे बाद जब वह दोबारा ढाणी पहुंची तो उसका पति वहां मौजूद मिला। महिला ने पति से पूछा कि वह बेंगलुरु जाने की बात कहकर यहां क्या कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।महिला का आरोप है कि इसके बाद उसका पति राकेश गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी सास अमा देवी और ससुर सुखराम ने भी पति का साथ दिया। मारपीट में उसके हाथ, पैर और सिर पर चोटें आईं तथा शरीर में अन्य जगहों पर भी दर्द हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि उसे पति से जान का खतरा है। पुलिस थाना नोखा ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच की जिम्मेदारी एसआई नथाराम को सौंपी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: