Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पारीक को मिल रहा समर्थन, उत्साह के साथ वार्डवासियों ने पारीक का गुड तुलादान किया

Bansal
2 months ago
पारीक को मिल रहा समर्थन, उत्साह के साथ वार्डवासियों ने पारीक का गुड तुलादान किया

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनगिरी कुआं स्थित श्री भेरुजी मंदिर के पास वार्डवासियों द्वारा आमसभा एवं गुड़ तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को गुड़ से तौलकर उनके प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीपक पारीक का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया

 


कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों में दीपक पारीक के समर्थन को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने वार्ड के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों द्वारा किए गए सम्मान एवं गुड़ तुलादान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा सके।

 


ओम व्यास ने कहा कि वार्डवासी विकास और बेहतर जनसुविधाओं के पक्ष में हैं आशा पारीक ने कहा कि दीपक पारीक सदैव आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। 
पूर्व पार्षद सुशील व्यास ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि वार्ड में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत रखते हुए विकास के मुद्दे पर मतदान होना चाहिए। उन्होंने दीपक पारीक के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

 


कार्यक्रम में कमल किशोर, अवधेश पारीक, ओम पारीक, केशव स्वामी, राजू, गिरिराज मोदी, दीपक खत्री, ओम स्वामी, पवन पांडिया, मधुसूदन पारीक, नीतू आचार्य, महेश सोनी, बाबूलाल, कृशांत पारीक, किरण राठी, गोवर्धन रामावत, दीपक सुथार, मोहित अग्रवाल, शिव पंचारिया, कैलाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: