Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा ट्रैक्टर

Bansal
2 weeks ago
पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा ट्रैक्टर

पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा ट्रैक्टर

बीकानेर। अरजनसर कस्बे में अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बने बेरियर के पास बुधवार को पराली से भरी एक ट्रॉली में अचानक आग लग गई। ट्रॉली बठिंडा जिले के सतपाल सिंह की बताई जा रही है। वह कोटकपूरा से ट्रॉली में पराली भरकर निकले थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार अरजनसर पहुंचने पर ट्रॉली बेरियर के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद दुकानदारों और ग्रामीणों ने तुरंत ट्रॉली के पास पहुंचकर ट्रैक्टर को अलग कर दिया, जिससे आग के ट्रैक्टर तक पहुंचने का खतरा टल गया।

आग बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लक्ष्मीनारायण औझा, कालूराम, इंद्र वर्मा, श्योपत और टेकचंद सहित कई ग्रामीणों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सूखी पराली होने के कारण आग तेजी से फैलती रही।

सूचना मिलने पर सूरतगढ़ नगरपालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी के टैंकरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रॉली में भरी पूरी पराली जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर महाजन थाने से हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज मीणा और अजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: