Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पंचायत आम चुनाव 2026: पेड न्यूज पर निगरानी के लिए मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Bansal
1 month ago
पंचायत आम चुनाव 2026: पेड न्यूज पर निगरानी के लिए मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

पंचायत आम चुनाव 2026: पेड न्यूज पर निगरानी के लिए मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर पेड न्यूज की पहचान और निगरानी के संबंध में विशेषज्ञों ने दी जानकारी

बीकानेर, 14 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2026 के मद्देनजर पेड न्यूज पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ वाई.बी. माथुर, सुरेन्द्र राठी एवं प्रोफेसर  विपिन सैनी ने कार्मिकों को पेड न्यूज की पहचान, निगरानी तथा निर्वाचन के दौरान मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों के परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी उपनिदेशक  हरि शंकर आचार्य ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर पेड न्यूज की निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित होने वाली चुनाव संबंधी सामग्री पर सतर्कता से नजर रखने तथा संदिग्ध समाचारों का नियमानुसार परीक्षण करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य सचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी  सुरेश बिश्नोई ने भी पेड न्यूज से संबंधित प्रावधानों एवं निगरानी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित होने वाली सामग्री पर सतत निगरानी रखने तथा पेड न्यूज के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक जनसंपर्क अधिकारी  निकिता भाटी सहित मीडिया प्रकोष्ठ के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी  बृजेन्द्र सिंह, 
सूचना सहायक श्री आनंद सिंह बिदावत, वरिष्ठ सहायक  परम नाथ सिद्ध, कनिष्ठ सहायक  हेमराज बिजारणिया एवं  राकेश डुकिया तथा कंप्यूटर ऑपरेटर  सोनू कच्छावा सहित कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भी सहभागिता की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: