प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जा रहा था अवैध शराब पुलिस ने युवक को पकड़ा
प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जा रहा था अवैध शराब पुलिस ने युवक को पकड़ा
बज्जू। पुलिस थाना बज्जू ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तेजपुरा रोड पर एक व्यक्ति को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद कर उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी नैनूसिंह सउनि के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान तेजपुरा रोड बज्जू पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में प्लास्टिक का कट्टा लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह कट्टा छोडक़र भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीयाराम पुत्र शेराराम, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 7, ढींगसरी, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर बताया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब के 48 पव्वे मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई सोनू शर्मा को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ