Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पल्लू पुलिस ने 1200 लीटर संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया,दस्तावेज नहीं दिखाने पर ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज

Bansal sadi
2 months ago
पल्लू पुलिस ने 1200 लीटर संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया,दस्तावेज नहीं दिखाने पर ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज


पल्लू पुलिस ने 1200 लीटर संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया,दस्तावेज नहीं दिखाने पर ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पल्लू। हनुमानगढ़ जिले में अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पल्लू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1200 लीटर संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सर्किल गश्त के दौरान बाबा होटल के पास केलनिया क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। जांच करने पर वाहन में छह ड्रम पाए गए, जिनमें कुल 1200 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। वाहन ड्राइवर या संबंधित व्यक्ति पेट्रोलियम पदार्थ के परिवहन और भंडारण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें भरे पेट्रोलियम पदार्थ को जब्त कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पेट्रोलियम पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: