Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: प्रसूताओं को लगाए गए ऑक्सीटोसिन की रिपोर्ट आई सामने, जाने क्या आया

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: प्रसूताओं को लगाए गए ऑक्सीटोसिन की रिपोर्ट आई सामने, जाने क्या आया

बीकानेर: प्रसूताओं को लगाए गए ऑक्सीटोसिन की रिपोर्ट आई सामने, जाने क्या आया 


बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं को लगाए गए ऑक्सीटोसिन की रिपोर्ट आ गई है। यह इंजेक्शन स्टैंडर्ड क्वालिटी के पाए गए हैं। कोटा की तरह इनमें पानी नहीं था। अब कुल 9 दवाओं के सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी स्टैंडर्ड क्वालिटी के बताए गए हैं। पीबीएम जनाना अस्पताल के सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की किडनी फेल होने की घटनाओं को देखते हुए ड्रग कंट्रोलर विभाग ने प्रसूताओं को डिलीवरी के पहले और बाद में लगाए जाने वाली 32 तरह की दवाओं और इंजेक्शनों के सैंपल लिए थे। इनमें से 8 इंजेक्शनों के सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को आई थी। सभी स्टैंडर्ड पाए गए हैं। मंगलवार को ऑक्सीटोसिन की भी रिपोर्ट स्टैंडर्ड आई है। बैच संख्या एमआर 260105 के यह इंजेक्शन की निर्माता कंपनी मैसिन रेमेडीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। अभी 23 दवाओं की रिपोर्ट आनी बाकी है।

गौरतलब है कि पीबीएम जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद छह प्रसूताओं की किडनी खराब हो गई थी, जिनमें से दो की मौत हो गई। दो प्रसूताओं को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरी इमरती देवी को जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। इधर, राहत की खबर ये है कि मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कमला को मंगलवार को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उसका इलाज कर रही मेडिकल बोर्ड की टीम को कमला के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: