बेकाबू वाहन ने व्यापारी को मारी टक्कर, स्कूल की दीवार से टकराकर रुका वाहन, चालक फरार
बेकाबू वाहन ने व्यापारी को मारी टक्कर, स्कूल की दीवार से टकराकर रुका वाहन, चालक फरार
बीकानेर। नापासर मुख्य बाजार से अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने सड़क पर जा रहे वृद्ध व्यापारी बाबूलाल गोयल को टक्कर मार दी। हादसा गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाबूलाल गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर विद्यालय की तारबंदी तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया।
हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल बाबूलाल गोयल को तत्काल नापासर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाधिकारी जगदीश कुमार और थाने के एचएम शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक थानाधिकारी अस्पताल भी पहुंचे और घायल व्यापारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ