खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थो जब्त किए जा रहे है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में खाजुवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत की टीम ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे के साथ दो को गिरफ्तार किया हे। पुलिस टीम ने 06.14 ग्राम अवैध चिट्टा यानि स्मैक के साथ सुखविन्द्र ङ्क्षसह और रविन्द्र स्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के पास बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कोहर सिंह, लेखराम, ओमप्रकाश, संदीप, प्रेमचंद शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ