बीकानेर: लगा ये आरोप, अब भेजी पुलिस अधिकारियों को शिकायत
बीकानेर। जामसर थाने के पुलिसकर्मियों पर बेवजह ही खनिज से भरा ट्रक रोकने, चालक से अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई है। गंगाशहर निवासी गाड़ी व पीओपी फैक्ट्री मालिक ने परिवाद में बताया कि 20 नवंबर की शाम नूसर फांटा के पास सादा वर्दी में आए दो पुलिसकर्मियों ने जिप्सम से भरी उनकी गाड़ी रुकवाई। संगम कांटा पर वजन कराने पर माल अंडरलोड व रवन्ना वैध पाया गया। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी छोड़ने से इंकार कर दिया।
चालक को धमकाया, अभद्रता की और कागजात अपने साथ ले गए। चार दिन से गाड़ी अपने कब्जे में ले रखी है। परिवादी ने सीसीटीवी व जीपीएस साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर, इस संबंध में एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा ने बताया कि गाड़ी में ओवरलोड खनिज व अन्य कमियों के कारण आरटीओ लिखा गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ