बीकानेर में इस जगह कार ने 13 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर
बीकानेर। भारत माला सड़क पर राजेंवाली चौराहे के पास मंगलवार को कार की टक्कर से 13 वर्षीय बालिका हसीना घायल हो गई। छत्तरगढ़ एसएचओ नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि केलां निवासी हसीना अपने ननिहाल हसन मौलवी के घर आई हुई थी।
वह खोखे से सामान लेकर राजेंवाली चौराहा पार कर रही थी, तभी घड़साना की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल बालिका को छत्तरगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ