बीकानेर: सूने मकान से नकदी और सामान चोरी, वारदात के बाद नया ताला लगा गए
बीकानेर: सूने मकान से नकदी और सामान चोरी, वारदात के बाद नया ताला लगा गए
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ के कालू बास स्थित चेतन माली का कुआं क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने पश्चिम बंगाल के माथाभांगा निवासी प्रवासी बाबूलाल भादानी के सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ अंदर रसोईघर और दो कमरों के ताले तोड़ें। वारदात के बाद चोर मुख्य गेट पर नया ताला जड़ गए। मंगलवार शाम को मकान की देखरेख करने वाला व्यक्ति पहुंचा, तो मुख्य गेट के ताले में चाबी नहीं लगी। आसपास के लोगों के साथ भीतर जाकर देखा, तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक को श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया है, उनके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ