ऑपरेशन नीलकंठ: तस्कर कर रहा था ग्राहक का इंतजार, आ धमकी पुलिस, अफीम के साथ एक गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एसपी के निर्देशों पर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की है। पुलिस टीम ने अभियान के तहत तस्करो के ठिकानों पर नजर रखी और भैरू कुटिया के पास अफीम बेचने की सूचना पर दबिश दी गयी।
पुलिस ने मौके से 36 वर्षीय बजरंग विश्नोई पुत्र महिराम को 475 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, हरपाल ङ्क्षसह, महेश चन्द, प्रहलाद, रवि कुमार, भवानी सिंह शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ