खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में हर क्षेत्र में तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में नाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी की टीम ने रावला गंगानगर के रहनेव ाले राजवीर को दस किलो डोडा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ