खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लूणकरणसर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महादेव होटल के सामने एनएच-62 रोही ग्राम हंसेरा के पास मदन ङ्क्षसह को अवैध नशीले पदार्थो के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 544 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के स्त्रोत आपूर्ति श्रृंखला के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में धर्मवीर, विक्रांत, विद्याद्यर, गोपीचंद, राकेश शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ