बीकानेर: बिना ओटीपी खाते से 100000 रुपए पार, दर्ज हुआ मामला
बीकानेर। बिना ओटीपी खाते से रुपए निकलने का मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक के खाते से एक लाख रुपए पार हो गए। इस संबंध में युवक ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी सुरेश बुच्चा ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को उसके मोबाइल से जुड़े बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए।
परिवादी का कहना है कि उसने उस दिन किसी को भी ओटीपी नहीं दिया था और न ही किसी प्रकार की अनुमति देकर रकम निकाली थी। रिपोर्ट में परिवादी ने यह भी बताया कि घटना से पहले अज्ञात नंबरों से फोन आया था या उनसे बातचीत हुई थी, यह उसे स्पष्ट रूप से याद नहीं है। गंगाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ