Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

32 लाख रुपए की डिजिटल अरेस्ट ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार, भरतपुर से पकड़ा युवक

Bansal
6 hours ago
32 लाख रुपए की डिजिटल अरेस्ट ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार, भरतपुर से पकड़ा युवक

32 लाख रुपए की डिजिटल अरेस्ट ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार, भरतपुर से पकड़ा युवक

बीकानेर। डिजिटल अरेस्ट कर ऑनलाइन ठगी करने के चर्चित मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता प्रवासी व्यापारी से 32 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय भानुप्रताप सिंह जाट निवासी नगर, भरतपुर के रूप में हुई है।

थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के अनुसार, पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान बैंक खातों की डिटेल खंगाली और लेन-देन की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में 10 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। वहीं, ठगी की रकम 16-17 अन्य बैंक खातों में भी ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है।

पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगे जाने की बात कही गई है। रिमांड के दौरान ठगी के नेटवर्क और अन्य संदिग्धों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

फर्जी पुलिस और कोर्ट वारंट दिखाकर व्यापारी को डराया
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ निवासी और कोलकाता में कपड़े का व्यापार करने वाले सुशील कुमार पेड़ीवाल को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया था। आरोपियों ने फर्जी पुलिस और कोर्ट वारंट दिखाकर उन्हें धमकाया और कथित तौर पर 32 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

जानकारी के अनुसार, व्यापारी 14 सितंबर 2026 को श्रीडूंगरगढ़ आए हुए थे। इसके बाद 18 सितंबर को उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया। आरोप है कि ठगों ने डराकर 21 सितंबर 2026 को उनसे 32 लाख रुपए का आरटीजीएस करवा लिया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब बैंक खातों और लेन-देन की जांच के आधार पर एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठग पुलिस, जांच एजेंसी या अदालत का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को डराते हैं। किसी भी सरकारी एजेंसी की ओर से फोन या वीडियो कॉल पर डराकर पैसे ट्रांसफर करवाने की मांग की जाए तो सतर्क रहें। संदिग्ध कॉल पर पैसे न भेजें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: